Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

महेंद्र भट्ट को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

फैब्रिकेटेड (मनगंढ़त) न्यूज चलाई जाती है, लेकिन हमारा नेतृत्व अपने कार्यकर्ता पर पूरा विश्वास रखता है और अंगद की तरह उनके पैरों को जमाए रखता है। महेंद्र भट्ट ने यह सिद्ध करके दिखाया कि संगठन को योजनाओं और नीतियों से ही नहीं बल्कि संवाद और समर्पण की भावना से मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने महेंद्र भट्ट को पुन: प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी और समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी।भट्ट के नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा

सीएम ने कहा कि भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन न सिर्फ मजबूत हुआ बल्कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी निरंतर बढ़ाने का काम किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक परिवार में जोड़कर टीम उत्तराखंड की भावना को जाग्रत करने का काम किया। उनके सहज, सरल और सौम्य स्वभाव के कारण प्रत्येक कार्यकर्ता उनके सामने निसंकोच अपनी बात रख सकता है। उनका भी भट्ट की तरह एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन प्रारंभ हुआ। कहा कि संगठन का सबसे बड़ा आधार, सबसे बड़ी मजबूत नींव यदि कोई है तो वह कार्यकर्ता हैं।

नारायण न सिर्फ बात सुनेंगे, समाधान भी करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का भी विश्वास रहता है कि नारायण न केवल उनकी बात सुनेंगे, बल्कि सुनकर उनकी चुनौती व समस्या का समाधान भी करेंगे। भट्ट मुझे कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं से अवगत कराते हैं। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति भाव देखकर मुझे सच में बहुत प्रसन्नता होती है। प्रदेश अध्यक्ष केवल संगठन के शीर्ष पद पर आसीन दिशा- निर्देश देने वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख के सहभागी भी हैं। मैं कार्यकर्ताओं से जुड़े भट्ट के प्रत्येक कार्य को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लेता हूं।

स्प्रिंग की तरह ऊपर पहुंच गए

सीएम ने कहा कि महेंद्र और मेरा पुराना साथ है। युवा मोर्चा में हम साथ काम करते थे। राजनीतिक पृष्ठभूमि भी एक समान है। हम हर चुनौती को समाधान की ओर ले जाएंगे। अब तो हम चुनौतियों को अवसर में बदल देते हैं। संगठन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जब-जब चुनौतियों का हम पर दबाव बना हम स्प्रिंग की तरह ऊपर पहुंच गए।

भट्ट के नेतृत्व में भाजपा मजबूत होगी

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा न सिर्फ मजबूत होगी बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्णकारी नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाएगी।

विपक्ष पर निशाना साधा

उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि जब हम चुनाव में नहीं जा रहे थे, तब हमारे प्रतिपक्ष के लोग कह रहे थे, चुनाव नहीं करा रहे हैं। हम चुनाव कराने लगे तो वह कोर्ट चले गए। कोर्ट में हमने पैरवी की तो चुनाव हो रहे हैं, लेकिन अब विपक्ष कह रहा है मौसम खराब है। मौसम इसलिए खराब हो गया कि उनका माहौल खराब हो गया।

2029 में प्रधानमंत्री नेतृत्व में दिलाएंगे प्रचंड जीत

सीएम ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव तो जीतेगी ही साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *