Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ट्रंप प्रशासन का नया कदम, पाकिस्तान, ईरान, सीरिया सहित 41 देशों पर ट्रैवल बैन की तैयारी

रॉयटर्स, वाशिंगटन:- टैरिफ वाले ट्रेड वॉर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक और तैयारी में जुट गए हैं। उनके प्रशासन ने 41 देशों पर ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान समेत सीरिया और अन्य देश शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने कुल 41 देशों की कुल 3 लिस्ट बनाई है। पहली लिस्ट में 10 देशों को शामिल किया गया है, जिसमें अफगानिस्तान, सीरिया, ईरान, क्यूबा और नॉर्थ कोरिया जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इस सभी पर पूरी तरह से बैन रहेगा।

भारत के पड़ोसी देशों पर भी प्रतिबंध

दूसरे ग्रुप में पूर्वी अफ्रीकी देश इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिणी सुडान का नाम शामिल हैं। इन देश के लोगों पर आंशिक निलंबन लागू रहेगा। जिसका असर टूरिस्ट और स्टूडेंट वीजा के साथ-साथ कुछ अपवादों के साथ अन्य इमीग्रेंट वीजा पर भी पड़ेगा।

तीसरे ग्रुप में अमेरिका ने 26 देशों को शामिल किया है। हालांकि लिस्ट के सभी नामों का खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन इसमें पाकिस्तान, भूटान और म्यांमार जैसे देश शामिल हैं। इनके लिए अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक रूप से रोक लगाने पर विचार किया जाएगा, यदि वहां की सरकारें 60 दिनों के भीतर कमियों को दूर करने के लिए प्रयास नहीं करती हैं।

पहले कार्यकाल में भी लगाया था बैन

  • फिलहाल यह लिस्ट फाइनल नहीं है और इसे कुछ देशों के नाम जोड़े या घटाए भी जा सकते हैं। लिस्ट पर अंतिम फैसला ट्रंप प्रशासन को लेना है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी 7 मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था।
  • अब ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी इसे जारी रखा है। इमीग्रेशन पर सख्ती बरतते हुए ट्रंप ने कैबिनेट सदस्यों को 21 मार्च तक उन देशों की सूची देने का निर्देश दिया था, जिनसे यात्रा आंशिक रूप से या पूरी तरह से निलंबित की जानी चाहिए क्योंकि उनकी जांच और स्क्रीनिंग जानकारी बहुत कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *