Warning: opendir(/home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-includes/load.php on line 981
आज जौनपुर में मुख्यमंत्री धामी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की जनसभा, भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा समर्थन – India Mirror News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

आज जौनपुर में मुख्यमंत्री धामी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की जनसभा, भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा समर्थन

जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- दो लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जौनपुर आ रहे हैं। यहां पर उनके द्वारा भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को सम्बोधित किया जाएगा। बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर के पास सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

यहां पर वे लोकसभा सदर के भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के पक्ष में युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है।

वहीं मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के बरसठी के सरसरा माठी गांव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा के पदाधिकारियों सहित प्रशासन उपमुख्यमंत्री आगमन को लेकर आज सुबह से ही जनसभा स्थल पर डटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *