INDIA MIRROR NEWS
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर के सिद्धोवाला, देहरादून स्थित आवास में जाकर उनकी माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।