बच्चों का जोश देख बोले DM विशाल मिश्रा- यह सभी के लिए प्रेरणादायी – Uttarakhand Samachar – India Mirror News

बच्चों का जोश देख बोले DM विशाल मिश्रा- यह सभी के लिए प्रेरणादायी – Uttarakhand Samachar

[ad_1]

Read Time:5 Minute, 34 Second

रुद्रप्रयाग/मसूरी: स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तराखंड में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। गुरुवार 13 अगस्त को रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मसूरी में भी लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। दोनों स्थानों पर स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।  तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहरों का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

आर्मी कैंट से गुलाबराय मैदान तक निकली यात्रा

रुद्रप्रयाग में तिरंगा यात्रा आर्मी कैंट से शुरू होकर गुलाबराय मैदान तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। रास्तेभर देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने यात्रा में मौजूद लोगों के साथ पैदल चलकर उनका उत्साह बढ़ाया। खासतौर पर स्कूली बच्चों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

‘तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक’

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा हर भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने यात्रा में शामिल बच्चों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

बच्चों का उत्साह बना आकर्षण

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने जिस उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर दिखाई देने वाली देशभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

मसूरी में भी निकली भव्य तिरंगा यात्रा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मसूरी में भी गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद मसूरी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। टिहरी बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा गांधी चौक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया।

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

नगर पालिका की ओर से लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। पालिका पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि एकता, अखंडता, त्याग और वीरता का प्रतीक भी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग और मसूरी में आयोजित इन तिरंगा यात्राओं ने लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *