Warning: opendir(/home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-includes/load.php on line 981
श्रीनगर में घास लेने गई तीन महिलाओं पर किया जान लेवा हमला, अस्पताल में भर्ती – India Mirror News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u924082484/domains/indiamirrornews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

श्रीनगर में घास लेने गई तीन महिलाओं पर किया जान लेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर:- उत्तराखंड के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। इसके बाद आस पास के लोगों ने महिलाओं उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *