आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की परेशानियां बढ़ीं, राजनीतिक संकट गहराया – India Mirror News

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की परेशानियां बढ़ीं, राजनीतिक संकट गहराया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके बंगले की जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) ने 13 फरवरी को जांच के आदेश जारी किए हैं। आदेश सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिया।
जानकारी के मुताबिक, सीवीसी ने दिल्ली सीएम आवास के नवीनीकरण और लग्जरी चीजों की खरीद के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा कराए गए खर्च की जांच करने का आदेश दिया है। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पर किए गए खर्च की शिकायत की थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *